अखिलेश यादव से मिले शिवपाल, मुलाकात को बताया सामान्य

अखिलेश यादव से मिले शिवपाल, मुलाकात को बताया सामान्य

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज अचानक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं।

माना जा रहा है कि किसी बड़ी सूचना के आदान प्रदान के लिए शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है। हालांकि मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने इस मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “हमारी बात होती रहती है। पार्टी के संगठन और उत्तर प्रदेश 2027 के चुनाव को लेकर बातचीत हुई है और अच्छी बातचीत हुई है…हम 2027 में सरकार बनाने जा रहे हैं।”

हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी अखिलेश यादव से बातचीत हुई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। समाजवादी पार्टी सूत्रों की माने तो अगले महीने अखिलेश यादव अपनी रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव अयोध्या से अपनी रथयात्रा शुरू कर सकते हैं। माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश की मुलाकात का आज का विषय उनकी प्रस्तावित चुनावी रथयात्रा रही।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।