अस्पताल से राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक, कहा- बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक
सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और एक वीडियो संदेश जारी कर अपने स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी देते हुए बताया कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं
नई दिल्ली: हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और एक वीडियो संदेश जारी कर अपने स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी देते हुए बताया कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
अस्पताल से छुटी मिलने प्रेसत्रता व्यक्त करते करते हुए सोनम वांगचुक ने बतया की वह धीर धीरे भोजन करने लगे है और उनके शरीर में ताकत लौट रही है, जिसके चलते लद्दाख स्थित अपने घर लौटने से पहले उन्होंने अपनी सेहत में सुधार पर संतोष जताते हुए राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आंदोलन का समर्थन करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले लेफ्ट और JMM ने जताई नाराज़गी, ये है वजह
सोनम वांगचुक ने अपने वीडियो संदेश में स्वास्थ्य में हो रहे सुधार और शरीर में धीरे-धीरे ऊर्जा वापस लौटने पर खुशी जताते हुए डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद किया, तथा लोगों के समर्थन से इस महत्वपूर्ण आंदोलन की सफलता पर विश्वास व्यक्त किया कि “हम सफल हुए” और यह सभी के मिले-जुले प्रयासों का परिणाम है।
वांगचुक ने लद्दाख आंदोलन को मिले व्यापक जनसमर्थन और लोगों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उन सभी की है जिन्होंने इस मुहिम में साथ दिया और यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
