लाठीचार्ज और आंसू गैस पर भड़के सपा विधायक, CJP प्रदर्शन को लेकर BJP को घेरा

लाठीचार्ज और आंसू गैस पर भड़के सपा विधायक, CJP प्रदर्शन को लेकर BJP को घेरा

दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसकी दमनकारी नीति की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद विपक्षी दल सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर बने हुए हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों से जिन युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है, जब उन्होंने लोकसभा के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया तो सरकार ने उन पर लाठीचार्ज करवाया और आंसू गैस के गोले फिंकवाए, जिसमें कई युवा घायल हो गए।

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीति, विद्वेष और बदले की भावना का अब पूरी तरह पर्दाफाश हो चुका है।समाजवादी पार्टी इस प्रदर्शन में छात्रों का खुलकर समर्थन कर रही है।

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में प्रिया सरोज, इकरा हसन, धर्मेंद्र यादव, रुचि वीरा और राजीव राय सहित कई सांसदों ने छात्रों के आंदोलन में हिस्सा लिया।

डिंपल यादव ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी गुंडों की तरह बर्ताव कर रहे थे, जिन्होंने बिना वर्दी के आकर बच्चों को पीटा और यहां तक कि उन्हें करंट भी दिया।

उन्होंने कहा कि छात्रों के सीने पर किया गया यह प्रहार वास्तव में भारत माता के सीने पर आघात है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B