संसद में सपा का ‘चंदा चोर-गद्दी छोड़’ प्रदर्शन, लोकसभा में राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

संसद में सपा का ‘चंदा चोर-गद्दी छोड़’ प्रदर्शन, लोकसभा में राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

संसद में ‘एंटी पेपर लीक बिल’ पर हंगामेदार बहस जारी है, और आज राहुल गांधी के दोपहर 12:30 बजे लोकसभा में सरकार को घेरने की संभावना है

 

नई दिल्ली: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

सांसदों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

प्रदर्शनकारियों ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाने के लिए यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक जारी रहेगी।

‘जो दानपात्र नहीं संभाल सके, उनसे पेपर लीक रोकने की उम्मीद कैसी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बात सिर्फ एक ही है, जो लोग आस्था के साथ चढ़ाए गए ‘दान-पात्र’ की रक्षा नहीं कर पाए, उनसे यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वे पेपर लीक रोकेंगे या परीक्षाएं रद्द होने से बचाएंगे?

उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो सरकार और व्यवस्था लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर सकती है, वह देश के युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आज सरकार खुद देश की सबसे बड़ी मुसीबत बन चुकी है।

संसद में सपा का प्रदर्शन: राम मंदिर चंदे में गबन के आरोपों पर जमकर नारेबाजी
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में हुई कथित धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सांसदों ने मकर द्वार पर तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‘चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए सपा नेताओं ने मंदिर के फंड में हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

सपा सांसदों का आरोप है कि यह मुद्दा करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए सरकार को गायब हुए पैसे का पूरा हिसाब-किताब देश के सामने रखना चाहिए।

प्रमोद तिवारी का हमला, कहा- रेप के दोषियों का समर्थन करने वाले कैसे रह सकते हैं शिक्षा मंत्री

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके शिक्षा मंत्री के पद पर बने रहने पर सवाल खड़े किए हैं। तिवारी ने कहा कि संसद के अंदर प्रियंका गांधी और बाहर राहुल गांधी द्वारा रखी गई बातें पूरी तरह रिकॉर्ड पर हैं और उनके पास इसके पुख्ता आंकड़े व सबूत मौजूद हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार के हलफनामे के बाद 14 साल की सजा काटकर जमानत पर छूटे बिल्किस बानो के दोषियों का प्रल्हाद जोशी ने खुलकर समर्थन किया था।

कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति बलात्कार के दोषियों की जमानत का समर्थन करता है, वह शिक्षा मंत्री कैसे हो सकता है। साथ ही आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष नियम-कानून का बहाना बनाकर इस मुद्दे से भाग रहा है


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।