पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पुलिस ने हिरासत में लिया
नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान पटना के डाकबंगला चौराहे पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बीच 21 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
पटना: नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।
पटना, भोजपुर और अन्य जिलों में आइसा और इनौस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, वहीं जेपी गोलंबर और गांधी मैदान क्षेत्र से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर पटना यूनिवर्सिटी परिसर की एसएसबी जवानों द्वारा घेराबंदी की गई तथा प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल, वज्र वाहन और दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गई।
इसे भी पढ़ें: यूपी की सियासत: ‘सॉफ्ट हिंदुत्व बनाम पीडीए’, मुस्लिम वोटों को साधने में जुटे बड़े दल
भोजपुर के गड़हनी और जगदीशपुर में प्रदर्शनकारियों ने आरा-सासाराम और बिहिया-बिहटा मार्ग को जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि गया जंक्शन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा और आरपीएफ द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला गया।
वैशाली में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और हाजीपुर सहित महात्मा गांधी सेतु के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया।
वहीं बेगूसराय प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की और चेतावनी दी कि सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के जरिए उपद्रवियों की निगरानी की जा रही है, तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
