इज़राइल के पीएम नेतन्याहू पर लटकी है गिरफ्तारी की तलवार, तुर्कीए ने निकाला गिरफ्तारी वारंट
नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): तुर्किए ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है, इस के साथ ही तुर्किए ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस संस्था ‘इंटरपोल’ से उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है।
यह पूरा मामला मई 2026 में राहत सामग्री लेकर गाजा जा रहे इंटरनेशनल फ्लोटीला को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रोकने और लगभग 40 देशों के 430 से ज्यादा मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने से जुड़ा है। इस्तांबुल की अदालत ने इस मामले में नेतन्याहू पर नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध और अवैध हिरासत जैसे गंभीर आरोप तय किए है।
तुर्किए ने बेंजामिन नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाए
इजरायल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह राजनीतिक साजिश करार दिया है। दोनों देशों के बीच साल 2010 के गाजा फ्लोटिला हमले के समय से ही कूटनीतिक तनाव चला आ रहा है, जिसमें तुर्किए के नागरिक मारे गए थे। इसके अलावा फिलिस्तीन के मुद्दों पर एर्दोगन सरकार लगातार इजरायल की तीखी आलोचना करती रही है।
इसे भी पढ़ें: “भाजपा, RSS, विहिप का सपना- चंदे का माल अपना”; राम मंदिर मामले में कांग्रेस ने दागे सवाल
वर्तमान में दोनों देशों के बीच सीरिया को लेकर भी बड़ा भू-राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद सीरिया में तुर्किए का सैन्य प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिसे इजरायल अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानता है। इस प्रभाव को रोकने के लिए इजरायली सेना द्वारा सीरियाई ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय गठबंधनों और तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए मिलिट्री समझौतों की वजह से यही तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। इन हालातों के कारण तुर्किए और इजरायल दोनों देश इस समय युद्ध के कगार पर खड़े है और दोनों ही देश एक- दूसरे को देख लेने और बड़ी कार्रवाई करने की धमकियां दे रहे है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
