पीएम मोदी की नसीहत पर तेजस्वी का सवाल, “कल कहेंगे कपड़ा मत पहनिए”
पटना। आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी नेताओं के खान-पान और जीवनशैली पर दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है।
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री की नसीहतों को व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप बताते हुए सवाल किया कि “कल को क्या वे यह भी कहेंगे कि कपड़ा मत पहनिए?”
तेजस्वी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को जनता के असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी पर बात करनी चाहिए, न कि यह देखना चाहिए कि कौन क्या खा रहा है या क्या पहन रहा है।
जब तेजस्वी से पूछा गया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री संकेत दे रहे हैं लॉकडाउन वाली स्थिति बन रही है क्या? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, “अब करना है तो करें, सरकार है कुछ भी कर सकते हैं… उस पर हम लोग क्या टिप्पणी करेंगे।”
इसे भी पढ़ें: ममता और अभिषेक की सुरक्षा पर कोलकाता पुलिस की सफाई: ‘सिर्फ अतिरिक्त बल हटा, सुरक्षा अब भी बरकरार’
तेजस्वी यादव ने कहा कि “सरकार इसलिए बनाई जाती है कि किसी चीज की कमी है तो उसको दूर किया जाए। इस तरह की अपील जो पीएम मोदी कर रहे हैं। पहले भी नोटबंदी कर चुके हैं, क्या फायदा हुआ हम जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों को नुकसान हुआ। बड़ी तादाद में लोग बेरोजगार हुए। कई उद्योग बंद हो गए… तो प्रधानमंत्री जी इसी तरह का काम करते रहेंगे। मुद्दे की बात नहीं करेंगे। उनके पास कोई विजन या रोडमैप नहीं है।”
पीएम मोदी की नसीहत पर तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि क्या देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है? इस पर कहा, “पेट्रोल-डीजल की कमी है तो इसको पूरा कौन करेगा? आप करेंगे? हम करेंगे? सरकार जो बैठी है वो न करेगी?
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
