भोपाल में किसानों का मूंग खरीद से जुड़ा प्रदर्शन सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
भोपाल में मूंग खरीद बढ़ाने और ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने के सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना दो दिन पुराना आंदोलन समाप्त कर दिया
मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 19 किसान संगठनों के नेतृत्व में नर्मदापुरम से पैदल मार्च करते हुए भोपाल पहुंचे किसानों ने समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग की खरीद बढ़ाने और खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन व्यवस्था को खत्म करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली थी। किसानों के उग्र प्रदर्शन और राजधानी में बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच लंबी बातचीत हुई।
इसे भी पढ़ें: जंतर-मंतर की घटना पर सागर सिंह तोमर ने उठाए महिला सुरक्षा और पुलिस जवाबदेही पर सवाल
सरकार ने किसानों की मांगों पर सहमति जताते हुए भरोसा दिया कि अब पहले से अधिक मात्रा में मूंग की खरीद की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक किसानों को एमएसपी का लाभ मिल सके।
इसके साथ ही, किसानों की एक अन्य प्रमुख नाराजगी को दूर करते हुए खाद वितरण के लिए लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त (स्थगित) कर दिया गया है।
सरकार के इन आश्वासनों के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी और भोपाल की सड़कों से अपना धरना समाप्त कर अपने घरों के लिए लौट गए।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
