पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सरकार जो है वो सरकार बनाने में ही लगी हुई है लेकिन बिहार का पूरा सिस्टम चौपट हो चुका है। अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है… कब सरकार बदलती है कब नहीं बदलती है, यहां यही लगा हुआ है। किसान परेशान है, शिक्षा चौपट है… सरकार के लोग ‘बालू और दारू’ में मदहोश हैं… जब हम सच बोलते हैं तो लोगों को बुरा लग जाता है। अगर आप सच नहीं बोलेंगे और आपको सच्चाई का पता नहीं चलता तो आप क्या समाधान कर पाएंगे? यदि मैंने कहा कि बिहार गरीब राज्य है तो उस पर क्या आपत्ति है? यह तो नीति आयोग की रिपोर्ट में भी है, प्रति व्यक्ति आय में सबसे नीचे पायदान पर बिहार है… 20 साल से NDA यहां राज कर रही है जो केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है। बिहार अपराध में भी नंबर वन है… बिहार हाथ से निकल चुका है। NDA के लोग, वो भी डबल इंजन की सरकार के पास कोई पैकेज नहीं है। लोगों को तनख्वाह नहीं मिल रही है। मंत्रियों तक को तनख्वाह नहीं मिल रही है…”
#WATCH | पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "सरकार जो है वो सरकार बनाने में ही लगी हुई है लेकिन बिहार का पूरा सिस्टम चौपट हो चुका है। अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है… कब सरकार बदलती है कब नहीं बदलती है, यहां यही लगा हुआ है।… pic.twitter.com/LDKg15U5Y7
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।