ममता बनर्जी के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा बागी गुट
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: टीएमसी के बागी नेता और विपक्षी के अगुआ ऋतब्रत बनर्जी ने शनिवार को बड़ा एलान करते हुए कहा है की अगर ममता बनर्जी खुद उपचुनाव लड़ती है तो उनका गुट अपना उम्मीदवार हटा लेगा। उन्होंने साफ़ किया कि राजनीतिक मतभेदों के बाद भी वे दिल से चाहते है की पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विधानसभा में लौटे। इसी वजह से ममता बनर्जी के मैदान में उतरने पर उनका घड़ा उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगा और उन्हें सीधा रास्ता देगा।
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और ऋतब्रता गुट के बीच पार्टी के नाम व चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह बयान आया है, जिसमें उन्होंने इच्छा जताई कि ममता बनर्जी विधानसभा में आएं और बेहतर होगा यदि वह उस नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें जहां से वह 2021 के विधानसभा चुनाव में हार गई थीं।
इसे भी पढ़ें: स्पीकर द्वारा विपक्ष का महाभियोग नोटिस खरिज किया जाना असंवैधानिक: उदित राज
सूबे में दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रहा है। इसी बीच बागी घड़े के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सीधे तौर पर विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकी थी और पहले भी उन्होंने उपचुनावों के रास्ते ही सदन में एंट्री ली थी। उन्होंने दवा किया कि इस बार के उपचुनावों में उनकी टीम की जीत बिल्कुल तय है। आपको बता दे कि इन सीटों पर नामांकन का पर्चा भरने की आखिरी तारीख 16 सितंबर रखी गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
