टाइगर श्रॉफ हमला: 16 घंटे में एक्शन, कोटा और गुजरात बॉर्डर से 4 शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्यवाई करते हुए महज 16 घंटे के भीतर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से दबोचा, जबकि चौथे आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया।
कल शाम जुहू में हुई इस वारदात के बाद से ही पुलिस अलर्ट पर थी और अब पकड़े गए इन शूटरों से हमले के मकसद को लेकर पूछताछ की जा रही है।
सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दबोचे गए तीन आरोपी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के महज 16 घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंबई से ट्रेलर लेकर भागे आरोपियों में से तीन को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12939) के कोटा जंक्शन पर रात 10:15 बजे पहुँचने पर रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से धर दबोचा, जबकि चौथे आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के फूल सिंह, बिहार के रितिक कुमार और हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान के रूप में हुई है, जिनसे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, हालांकि कोटा पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से इन गिरफ्तारियों की पुष्टि नहीं की है।
इसे भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में ओंडा सीट पर भाजपा के अमरनाथ शखा आगे
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू में कल शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। 18 अक्टूबर की शाम को फुटबॉल खेलकर घर लौटते समय प्रशंसकों की भीड़ के बीच उनकी गाड़ी पर यह हमला हुआ।
गोलीबारी में टाइगर का हाथ बारूद से थोड़ा झुलस गया और उनकी कार के ड्राइवर सहित एक ऑटो चालक जख्मी हो गए। हमले के तुरंत बाद टाइगर ने खुद गाडी चलाकर अपने घायल स्टाफ को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
