यूपी चुनाव के लिए अखिलेश यादव का बड़ा एलान: 26 नवंबर संविधान दिवस पर आएगा सपा का यूपी चुनाव घोषणापत्र

यूपी चुनाव के लिए अखिलेश यादव का बड़ा एलान: 26 नवंबर संविधान दिवस पर आएगा सपा का यूपी चुनाव घोषणापत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र ‘संविधान दिवस’ यानी 26 नवंबर 2026 को जारी करेगी।

सपा ने इस घोषणापत्र को ‘प्रण पत्र’ यानी ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ नाम दिया है। पार्टी का उद्देश्य इस घोषणापत्र के माध्यम से जनता से जुड़े अहम मुद्दों को उठाना और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के संकल्पों को सामने रखना है।

अखिलेश यादव, चुनाव को देखते हुए संगठन और पीडीए (पीछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने की दिशा में जुटे हुए हैं।

403 सीटों पर सपा की रणनीति

सपा सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन के फीडबैक आंतरिक सर्वे और जातीय समीकरणों के आधार पर होमवर्क कर रही है। पार्टी के जिला अध्यक्षों को इसपर एक विस्तृत रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, अखिलेश यादव इस बार टिकट और गठबंधन में सीटों का बंटवारा पर भी सावधानी से रणनीति के तहत तैयार कर रहे हैं।

सपा चुनाव में पूरी तरह ‘जिताऊ’ कैंडिडेट्स पर दांव खेलने के मूड में है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से 4-5 महीने पहले ही अखिलेश यादव ने सबसे पहले पार्टी का मैनीफेस्टो जारी करने का ऐलान कर दिया है।

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जहाँ मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है। वर्तमान में 403 सीटों में से भाजपा के पास 258 और सपा के पास 107 सीटें हैं।

आगामी चुनाव में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी बड़ा उलटफेर करना चाहते हैं। बता दें कि 2022 के चुनाव में सपा ने 111 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली थीं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।