ममता दिल्ली में मौजूद, बीजेपी नेताओं से मिलने पहुंचे टीएमसी के बागी सांसद

ममता दिल्ली में मौजूद, बीजेपी नेताओं से मिलने पहुंचे टीएमसी के बागी सांसद

तृणमूल कोंग्रस के एक राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ने का एलान किया। इसके अलावा टीएमसी के कई बागी सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे हैं

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मौजूद हैं। ममता बनर्जी अब से थोड़ी देर पहले खत्म हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में मौजूद थीं।

इसके बावजूद, तृणमूल कोंग्रस के एक राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ने का एलान किया। इसके अलावा टीएमसी के कई बागी सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

सूत्रों की माने तो सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक बागी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र से मुलाकात की। इन सांसदों में काकली घोष दस्तीदार (बारासात), प्रसून बनर्जी (हावड़ा), शताब्दी रॉय (बीरभूम), असित कुमार मल, बापी हलदर (मथुरापुर), जून मालिया (मेदिनपुर), जगदीश बसुनिया (कूच विहार), कालीपद सोरेन (झारग्राम), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), पार्थ भौमिक (बैरकपुर) और शर्मिला सरकार (बर्दवान पूर्व) शामिल हैं।

इससे पहले राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार को 15 वर्षों के कथित अराजक शासन का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि टीएमसी शासन के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, उद्योगों की कमी, कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और रोजगार के अवसरों की कमी जैसी समस्याएं लगातार बढ़ती रहीं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।