एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें: ग्वालियर कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें: ग्वालियर कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर लगाए गए आरोपों के मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है

 

मध्य प्रदेश: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित रिपोर्टों के अनुसार, यह मामला 27 मई को ही ट्रस्ट और पुलिस के संज्ञान में आ गया था और पुलिस ने लवकुश, मनीष यादव समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया था।

दावा किया जा रहा है कि उस समय ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के फोन पर किसी से बात करने के बाद वह बिना तहरीर दिए लौट आए।

करीब 10 दिन बाद 7 जून को सपा नेता पवन पांडेय और 8 जून को अखिलेश यादव द्वारा मुद्दा उठाने पर यह राजनीतिक बहस का विषय बना।

फिलहाल, प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच के बाद दोषी पाए गए 8 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

अब सवाल उठ रहे हैं कि 27 मई को मामला सामने आने के बाद इसे दबाने का प्रयास क्यों किया गया और चंपत राय पर किसका दबाव था।

जेल में बंद आरोपियों से मंगलवार को पुलिस ने करीब दो घंटे पूछताछ की, जिसमें मुख्य आरोपी अवनीश शुक्ला से सबसे लंबी पूछताछ हुई।

आरोपियों ने करोड़ों की चोरी स्वीकारते हुए बताया कि दान राशि की गणना प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाने वाले ट्रस्टी अनिल मिश्रा और चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव की मिलीभगत के कारण चोरी आसान हो जाती थी।

टिन्नू के पास गणना कक्ष की चाबी रहती थी और बाकी चाबी बैंक कर्मियों के पास होती थी, जो चोरी की रकम में हिस्सा लेते थे।

आरोपियों ने कैमरे की नजर से बचने का तरीका बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति रकम पार करता था और बाकी उसे घेर लेते थे, फिर रकम को बाथरूम में छिपाकर बाहर ले जाया जाता था। ट्रस्ट पदाधिकारियों के करीबी होने के कारण उनकी चेकिंग भी नहीं होती थी।

जांच में एसआईटी और पुलिस को आरोपियों और उनके परिजनों के बैंक खातों में सैलरी से कई गुना अधिक, करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले हैं।

टिन्नू के हॉस्टल, मकान और प्लॉट जैसी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर उनकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले में अनिल और गोपाल को भी नोटिस जारी किया है। इस पूरे मुद्दे और चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक अब 6 जुलाई को होने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, ‘धर्म सेना भारत’ संगठन के प्रमुख संतोष दुबे ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने, उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने तथा वर्तमान मंदिर ट्रस्ट को भंग कर नया ट्रस्ट गठित करने की मांग की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।