ईरान युद्ध में हांफने लगे ट्रंप, ईरान ने 24 घंटे में गिराए दो अमेरिकी विमान
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क)। ईरान में पिछले 24 घंटे के अंदर दो अमेरिकी जेट फाइटर विमानों को हवा में मार गिराकर अमेरिका को बड़ा संदेश दे दिया है। फ़िलहाल अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि ईरान हार मानने या झुकने को तैयार नहीं है, ऐसी स्थिति में अमेरिका सम्मानजनक तरीके से युद्ध से बाहर कैसे निकले?
इर्रान ने पिछले 24 घंटे में अमेरिका के जिन दो लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है, इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी भी कह रहे हैं कि ईरान द्वारा अमेरिकी लड़ाकू विमानों को गिराए जाने के बाद भी दोनों देशो के बीच चल रही बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अमेरिकी चैनल NBC से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम अभी भी युद्ध में हैं।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर फर्जी दान: खाते में पैसे नहीं पर थमाया 4 करोड़ का चेक, अब फसेगी महिला
इस बीच ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा सेना ने अब तक 160 से ज्यादा दुश्मन ड्रोन को मार गिराया है। नेशनल एयर डिफेंस के संयुक्त मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अलीरेजा इलहामी ने कहा कि ईरानी सैनिक दुश्मन के फाइटर जेट और ड्रोन को निशाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
वहीं जानकारों की माने तो अमेरिका ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिका का दबदबा खत्म करना चाहता है। ईरान ने खाड़ी देशो को साफ़ संदेश दे दिया है कि वे अपने यहां से अमेरिकी सैन्य ठिकानो को खत्म करें। यही कारण भी है कि ईरान अमेरिकी हमलो का बदला खाड़ी देशो में अमेरिकी सैन्य ठिकानो पर हमले करके ले रहा है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
