सीजेपी के तिरंगा मार्च पर संकट: 16-17 अक्टूबर को कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद

सीजेपी के तिरंगा मार्च पर संकट: 16-17 अक्टूबर को कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद

नई दिल्ली: कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को दो दिन के लिए बंद रहेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एनडीएमसी ने इसे प्रशासनिक वजहों से बंद करने का आदेश दिया है, लेकिन यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी के आज होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से ठीक पहले आया है।

कॉकरोच जनता पार्टी CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ नाम से प्रदर्शन का आह्वान किया था।

उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को सिर्फ तिरंगा लहराने पर जेल भेजा गया है, इसलिए लोग शाम 5 बजे अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर सेंट्रल पार्क पहुंचें और यह संदेश दें कि तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है।

CJP के तिरंगा मार्च को AAP का समर्थन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए डीसीपी पीआरओ नेहा यादव ने बताया कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश पहले से लागू हैं।

इसके साथ ही, एनडीएमसी (NDMC) ने पुलिस को सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

बैरिकेड लगाए जाएंगे और प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कनॉट प्लेस निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।