उद्धघाटन के 12 दिनों में ही उधड़ गई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क

उद्धघाटन के 12 दिनों में ही उधड़ गई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क

लखनऊ। करोडो रुपये की लागत से बना उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे उद्धघाटन के 12 दिनों बाद ही अपने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है।

इस एक्सप्रेसवे के कानपुर-लखनऊ लेन में कोरारी क्षेत्र के पास करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई है। इससे अब इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले को उठाते हुए समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने वीडियो साझा कर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए और करोड़ों रुपये की इस परियोजना की निष्पक्ष जांच कर निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

क्षतिग्रस्त हिस्से पर तत्काल प्रभाव से पैच वर्क और मरम्म्त का काम शुरू कर दिया गया, ताकि यातायात ज्यादा लंबे समय तक बाधित न हो और बड़े हादसे को टाला जा सके।

इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक दलों ने सरकार और निर्माण एजेंसियों को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।