UP चुनाव की तैयारी: मायावती ने 23 सितंबर को बुलाई नेताओं की अहम बैठक

UP चुनाव की तैयारी: मायावती ने 23 सितंबर को बुलाई नेताओं की अहम बैठक

नई दिल्ली: अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। तैयारियों को मजबूत करने के लिए बसपा प्रमुख मायावती ने 23 सितंबर को लखनऊ में एक बहुत जरूरी मीटिंग बुलाई है।

इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के सभी बड़े नेताओं और हर जिले के जिलाध्यक्षों को खास तौर पर लेटर भेजकर समय से पहुंचने के लिए कहा गया है।

मायावती ने 23 सितंबर को बुलाई अहम बैठक

बैठक के दौरान मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा पार्टी जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएगी और विभिन्न राजनीतिक परिस्थितियों में बसपा का क्या रुख रहेगा, इस पर भी गहन मंथन किया जाएगा। पार्टी इस अवसर पर अपना चुनावी स्टैंड भी स्पष्ट कर सकती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, वहां की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा और सभी जिलाध्यक्षों से उनके जिलों की रिपोर्ट भी तलब की गई है।

भतीजी दीपिका के राजनीतिक भविष्य पर टिकी सबकी निगाहें

आकाश और ईशान को पार्टी के पदों से मुक्त किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें भतीजी दीपिका के राजनीतिक भविष्य पर भी टिकी हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान दीपिका को लेकर भी चर्चा की जा सकती है, जिससे इस बैठक का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

चुनावी माहौल के मद्देनजर होने वाली इस बैठक में बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के भी शामिल होने की संभावना है। आकाश और ईशान के निष्कासन के बाद आनंद कुमार की इस बैठक में उपस्थिति को चुनावी तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

मायावती ने हाल ही में पार्टी के संगठन में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया था। उन्होंने 13 सितंबर को पुराने सभी सेक्टर प्रभारियों के पदों को खत्म करके सिर्फ तीन नए सेक्टर बनाए।

खास बात यह है कि इनमें से सबसे अहम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कमान मायावती ने खुद अपने हाथों में रखी है। बाकी बचे दो सेक्टरों की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसके नामों का फैसला अभी नहीं हुआ है, और माना जा रहा है कि 23 सितंबर की बैठक में ही उन दोनों प्रभारियों के नामों की घोषणा की जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B