टिकट कटने के डर से अमीर-नवाजिश का आसपा से इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीती में दलबदल का दौरा शुरू हो गया है जिसके तहत मुजफ्फरनगर और शामली के बड़े नेता पूर्व सांसद अमीर आलम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान ने आजाद समाज पार्टी छोड़ दी है।
इस बड़े किसान नेता परिवार ने एक सुरक्षित राजनीतिक ठिकाने की तलाश में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को अलविदा कह दिया है। इसकी घोषणा खुद नवाजिश आलम ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की जिसके बाद से ही वेस्ट यूपी के राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं बेहद तेज हो गई है।
टिकट न मिलने से नाराजगी; आसपा से बगावत की असली वजह
अमीर आलम द्वारा बेटे नवाजिश को 2027 के चुनाव में शामली जिले की थानाभवन सीट से मनचाहा टिकट न मिलने और मुजफ्फरनगर सदर सीट पर कई दावेदार सामने आने तथा आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा थानाभवन में मुस्लिम चेहरे मौसम राव को आगे बढ़ाए जाने के कारण आसपा छोड़ने की खबरों के बीच, सियासी हलकों में चर्चा है कि पिता-पुत्र कांग्रेस के संपर्क में हैं।
और जल्द कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस के एक प्रदेश प्रवक्ता द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर इससे जुड़ी पोस्ट डालने से नजदीकी की बात को बल मिल रहा है, जिससे वेस्ट यूपी की राजनीति पर असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली वोटर लिस्ट का नया ड्राफ्ट जारी: 47.7 लाख नाम हटे, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
जबकि लोकदल से चौधरी चरण सिंह परिवार के करीबी रहकर विधायक व कैराना से सांसद रहने के अलावा सपा से राज्यसभा सदस्य व बुढ़ाना से 2012 में विधायक रहे नवाजिश और बसपा में भी सियासत कर चुके अमीर आलम की इस अगली राजनीतिक पारी को लेकर तस्वीर जल्द साफ हो सकती है।
साल 2018 में अमीर आलम ने अपने बेटे नवाजिश आलम के साथ राष्ट्रीय लोक दल में वापसी की थी लेकिन 2025 में उन्होंने पाला बदलकर चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी जॉइन कर ली। अब करीब डेढ़ साल बाद पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने आजाद समाज पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। साल 2025 में इस पार्टी में शामिल होना और अब इसे अचानक छोड़ देना दोनों ही फैसलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारी हलचल पैदा कर दी है
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
