सलमान खान: भारी भीड़ के बीच बच्चे को परेशान होते देख रुके भाईजान, ड्राइवर को क्यों लगाई फटकार

सलमान खान: भारी भीड़ के बीच बच्चे को परेशान होते देख रुके भाईजान, ड्राइवर को क्यों लगाई फटकार

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों मुंबई में गणेश उत्सव के कार्यक्रमों में लगातार नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार और अपनी बहन अर्पिता व भाई सोहेल खान के घर बप्पा के दर्शन करने के बाद, अब अभिनेता का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के घर आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद जब सलमान खान बाहर निकले, तो उनके आसपास फैंस और पैपराजी की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए सलमान ने लोगों से रास्ता खाली करने और पीछे हटने की अपील भी की। एक्टर ने हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता देने का अनुरोध किया।

सलमान खान का दरियादिल अंदाज

मंत्री आशीष शेलार के घर बप्पा के दर्शन के बाद जब भीड़ को संभालना मुश्किल होने लगा, तो सलमान खान की सुरक्षा टीम उन्हें वापस गाड़ी की तरफ ले जाने लगी। इसी आपाधापी में भीड़ के बीच खड़े एक बच्चे को बॉडीगार्ड से गलती से धक्का लग गया।

जैसे ही सलमान खान की नजर उस बच्चे पर पड़ी, वे तुरंत वहीं रुक गए और बच्चे का हालचाल जानने की कोशिश की। इतना ही नहीं, अभिनेता ने बच्चे से हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने बच्चे को धीरे से भीड़ से बाहर निकलने में मदद की और फिर अपनी कार की तरफ बढ़ गए।

गणेश उत्सव के दौरान एक फैन का पैर सलमान खान की कार के नीचे आ गया। इससे नाराज होकर फ्रंट सीट पर बैठे सलमान ने ड्राइवर को जमकर फटकार लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें सलमान खान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखाई दिए थे। कुछ देर बाद उनकी बहन अर्पिता ने उन्हें टोका और सही तरीका बताया जिसके तुरंत बाद सलमान ने अपनी गलती सुधार ली थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।