यूपी चुनाव 2027: जेडीयू का चुनाव लड़ने का एलान
पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलाके में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) भी चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। पार्टी ने वेस्ट से लेकर ईस्ट उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बिहार के मंत्री और यूपी जेडीयू के प्रभारी श्रवण कुमार ने मेरठ में एलान किया कि उनकी पार्टी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के बड़े नेताओं ने मंजूरी दी, तो जेडीयू कई सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
मेरठ के खंडोली में पार्टी की बैठक हुई। इसमें यूपी जेडीयू के प्रभारी श्रवण कुमार शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में लग जाने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलाध्यक्षों के हाथ मजबूत करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को उत्तर प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत बनाया जा सके।
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरकार के कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के फायदे के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
बिहार में लागू शराबबंदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जेडीयू ने हमेशा समाज सुधार को प्राथमिकता दी है, जिसे अब यूपी के लोगों को बताया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: शुभेंदु का तंज: न जनता का साथ, न पार्टी बची, बंगाल में फेल है ममता का विरोध
चुनाव लड़ने का एलान
जेडीयू उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के बड़े नेताओं की मंजूरी के बाद तय होगा कि किन सीटों पर चुनाव लड़ना है।
कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम दिया गया है। नीतीश कुमार के अच्छे कामों और शराबबंदी जैसे फैसलों को बताकर यूपी की जनता का भरोसा जीता जाएगा।
जेडीयू कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू यूपी की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू की सक्रियता से सियासी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है। का आखिरी फैसला पार्टी के बड़े नेता ही करेंगे।
फिलहाल, पार्टी पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी जमीन तैयार करने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो चुका है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
