यूपी चुनाव: गठबंधन पर मुहर, पर 130 सीटों के गणित में उलझी सपा-कांग्रेस
नई दिल्ली: साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन तो तय कर लिया है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर पेंच अभी फंसा हुआ है। दिल्ली में सोमवार को दोनों पार्टियों के बीच हुई पहली आधिकारिक बैठक महज 15 मिनट में ही समाप्त हो गई।
क्योंकि कांग्रेस अपनी मांग 181 सीटों से घटाकर 130 पर तो ले आई, पर 60 मजबूत सीटों की दावेदारी पर अड़ी रही, जबकि सपा सिर्फ जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट देने के पक्ष में है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच पहली बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सकारात्मक रही।
प्रमोद तिवारी के आवास पर जुटे दोनों दलों के दिग्गज
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई इस बैठक में सपा से रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, राजीव राय और इकरा चौधरी, जबकि कांग्रेस से राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना, इमरान मसूद और वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई खतरे में है मोदी सरकार? क्या चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में है विपक्ष? जानें इनसाइड स्टोरी
जहां कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में 17 में से 6 सीटों पर मिली जीत और 9.46 प्रतिशत वोट शेयर का हवाला देते हुए दलित, ब्राह्मण व अति पिछड़े वर्गों को जोड़ने की बात कहकर बड़ी हिस्सेदारी मांग रही है, वहीं सपा 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन का आधार बनाते हुए करीब 55 सीटों के आसपास समझौता करने के पक्ष में दिख रही है।
इस बंटवारे में सीटों की संख्या के साथ-साथ दोनों दलों का राजनीतिक असर और जमीनी पकड़ भी अहम है। यूपी की 403 सीटों में से अभी कांग्रेस के पास सिर्फ दो, जबकि सपा के पास 111 विधायक हैं। दूसरी तरफ, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी जीत की तैयारी में है, इसलिए विपक्ष के लिए सीटों का सही तालमेल और ठोस रणनीति बनाना बेहद जरूरी हो गया है।
Discover more from ZH7TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










