संसद में हंगामा: राहुल गांधी का गृह मंत्री पर हमला, विपक्ष ने की पीएम और गृहमंत्री के बयान की मांग

संसद में हंगामा: राहुल गांधी का गृह मंत्री पर हमला, विपक्ष ने की पीएम और गृहमंत्री के बयान की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने छात्र प्रदर्शन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में बयान देने और जवाब देने से बच रहे हैं

 

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के दौरान संसद से दूरी बनाए हुए हैं, क्योंकि वह छात्रों के खिलाफ हुई कथित बर्बरता के जिम्मेदार हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला कि देश के गृह मंत्री इसलिए मुंह छुपा रहे हैं क्योंकि वे छात्रों के गुनहगार हैं। इस दौरान उनके पास कथित तौर पर पैलेट गन की हिंसा में घायल हुए एक व्यक्ति की तस्वीर भी मौजूद थी।

खरगे और वेणुगोपाल की सरकार से मांग

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, “हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं। वे अपना बयान दें, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। समाधान चर्चा से ही निकलेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में न आकर वे संसद का अपमान कर रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी सरकार पर जनहित के मुद्दों से भागने का आरोप लगाया और सवाल किया कि गृह मंत्री संसद में आने से क्यों बच रहे हैं।

विपक्षी सांसदों का मार्च और प्रदर्शन

विपक्ष लगातार 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई और बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान कथित रूप से हथियारों के इस्तेमाल का मुद्दा उठा रहा है।

इसी सिलसिले में बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल स्थित गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।