वंदे मातरम विवाद: BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा ‘नई मुस्लिम लीग’ बन गई कांग्रेस

वंदे मातरम विवाद: BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा ‘नई मुस्लिम लीग’ बन गई कांग्रेस

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे ‘नई मुस्लिम लीग’ बता दिया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा की कांग्रेस ने अब देश के अपमान को एक आधिकारिक प्रस्ताव का रूप दे दिया है। नविन ने इस बात पर आपत्ति जताई की कांग्रेस कार्य समिति ने अपने मंचो पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो छंद ही गाने का फैसला किया है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण न गाए जाने और केवल दो छंद गाने के फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्र के स्वाभिमान को वोट बैंक की राजनीति के आगे गिरवी रखने का गंभीर आरोप लगाया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा

उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को राष्ट्रगीत का अपमान करार देते हुए पार्टी को ‘आज की ‘नई मुस्लिम लीग’ की संज्ञा दी, जबकि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस विवाद पर उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा वही ‘वंदे मातरम’ गाया है जिसे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू भी गाते थे।

 उन्होंने साफ़ किया की अगर राष्ट्रीय गीतगाना कोई गुनाह है तो आरोप लगाने वाले लोग पिछले 18 साल से यही कर रहे है। उन्होंने चुनौती दी की अगर यह सच में अपराध है तो सबसे पहले गांधी जी, नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा की विरोधियो को इस बात की समाज नही है की उनके जन्म से भी पहले कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पास करके देश का राष्ट्रीय गीत तय कर दिया था। उन्होंने साफ़ किया की किसी एक पार्टी के कहने से देश का नियम नहीं बदल जाता क्योकि कल कोई दूसरी सरकार आकर नया नियम बना सकती है खरगे ने जोर देकर कहा की कांग्रेस सिर्फ उसी परंपरा का पालन कर रही है जो पिछले 90 सालो से देश में चली आ रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं