अलीगढ़ में कांग्रेस संगठन की बैठक: प्रभारी सांसद कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

अलीगढ़ में कांग्रेस संगठन की बैठक: प्रभारी सांसद कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

अलीगढ़। कांग्रेस के अलीगढ़ प्रभारी एवं श्रीगंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा ने अलीगढ़ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद किया।

इस अहम् बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आने वाले समय की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बहुत ही विस्तार से चर्चा की गई है।

खैर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की बैठक

कार्यक्रम में खैर विधानसभा क्षेत्र के खैर ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय शर्मा सहित जट्टारी क्षेत्र के कई स्थानीय पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक विषयों पर बातचीत की गई। खैर ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय शर्मा सहित क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रभारी सांसद कुलदीप इंदौरा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मंच साझा किया।

इस खास अवसर पर पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी गंगाराम चौधरी, जिला अध्यक्ष पद के आवेदक एवं पूर्व भारत सरकार अनुसूचित जाति आयोग के जिला कोऑर्डिनेटर सागर सिंह तोमर, पूर्व अतरौली विधानसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार लोधी, पूर्व बरौली विधानसभा प्रत्याशी गौरांग देव चौहान।

NSUI जिला अध्यक्ष आकाश मासी, जिला उपाध्यक्ष जियाउद्दीन राही, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा तथा OBC प्रदेश सचिव प्रेमपाल कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संसद कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

बैठक के अंत में सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय तथा पूरी एकजुटता के साथ मिलकर आगामी चुनावों के लिए कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।