25 वर्षो तक अलीगढ में कांग्रेस कार्यालय संभालने वाले पुरुषोत्तम दास का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
अलीगढ़। जनपद में भले ही कांग्रेस के जिला और महानगर अध्यक्ष बदलते रहे लेकिन एक व्यक्ति जो कांग्रेस के मजबूत सिपाही की तरह पार्टी की सेवा करता रहा और निस्वार्थ भावना से 25 वर्षो तक कांग्रेस के कार्यालय को संभालने की ज़िम्मेदारी उठाई। हम बात कर रहे हैं उन पुरुषोत्तम दास की जिनका आज निधन हो गया।
पुरुषोत्तम दास ने अपने जीवन में अलीगढ में कांग्रेस के हर रूप को देखा। सत्ता और विपक्ष में कांग्रेस की स्थति को देखा, जिला और महानगर के अध्यक्ष और कार्यकारिणी बदलती रहीं लेकिन दिवंगत पुरुषोत्तम दास को लेकर कहा जाता है कि जनपद में कांग्रेस का जो भी हाल रहा हो लेकिन कार्यालय सुचारु रूप से खुला और कार्यालय में कोई आये न आये लेकिन पुरुषोत्तम समय से कार्यालय पहुँचते थे।
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने पुरुषोत्तम दास को एक वफादार और निष्ठावान कांग्रेसी बताते हुए कहा कि आज उनके जैसे निस्वार्थ काम करने वाले लोग बहुत कम बचे हैं। पुरुषोत्तम जी ने अपने जीवन का अहम समय कांग्रेस को दिया है उसे नहीं जा सकता।
इसे भी पढ़ें: कावड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकाने बंद होने से होती है आजीविका प्रभावित, याचिका ख़ारिज
पुरुषोत्तम दास के निधन से स्थानीय कांग्रेस में शोक की लहार दौड़ गई है। कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा कि पुरुषोत्तम जी के निधन से हर कोंग्रेसी को बड़ा धक्का लगा है। एक ज़िम्मेदार व्यक्ति आज हमसे दूर हो गया।
कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम की अंतिम यात्रा में बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता शामिल हुए। इनमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश दीक्षित, गिरवर शर्मा, अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, सागर सिंह तोमर, कैलाश गौतम, राम गोपाल रैना सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
