निशू आज़ाद के पिता का हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा

निशू आज़ाद के पिता का हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है।

यह कार्रवाई तब हुई, जब सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय कुमार पर हमला करने की बात कबूली थी। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला काफी गरमा गया और इस पर तेज राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर दावा किया था कि उसने निशु आजाद के पिता संजय कुमार के सिर पर हमला किया था और उनका सिर फोड़ दिया था।

उसने यह भी दावा किया था कि संजय को 7 टांके लगे और इसके बावजूद उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। पॉडकास्ट में उसने राजनीतिक नेताओं से अपने कथित संबंधों का भी जिक्र किया था।

CJP, कांग्रेस और चंद्रशेखर आजाद ने खोला मोर्चा

वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के नेता तुरंत एक्शन में आ गए।

सीजेपी के आशुतोष रांका, सौरव दास, कांग्रेस के विनोद जाखड़ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत कई बड़े नेता संसद मार्ग थाने पहुंचे। इन सभी नेताओं ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस मामले को लेकर CJP की ओर से पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप भी लगाया जा रहा था। संगठन के नेताओं का कहना है कि वायरल वीडियो में भारद्वाज द्वारा घटना का जिक्र किए जाने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को भारी संख्या में कार्यकर्ता संसद मार्ग थाने पहुंचे।

एक पॉडकास्ट में ली थी हमला करने की ज़िम्मेदारी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हाथापाई हुई थी। इसी दौरान एक आरोपी के कड़े से संजय कुमार के सिर में चोट लग गई थी।

पुलिस ने कहा कि RML अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान चोटों को मामूली बताया गया था। पुलिस ने यह भी कहा है कि चोट किसी हथियार से नहीं लगी थी।

बल्कि कड़े से लगी थी और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, संजय कुमार की खोपड़ी फटने और फ्रेक्चर होने की बात सच नहीं है। डॉक्टर की रिपोर्ट में सिर फटने जैसी किसी गंभीर बात की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को मौके से हिरासत में लिया गया था और बाद में उनसे पूछताछ की गई थी।

अब वायरल पॉडकास्ट के बाद मामले ने फिर जोर पकड़ लिया है और भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।