विमान हादसा विवाद: रोहित पवार का तंज, अपनी ही सरकार में बेअसर साबित हुआ अजित गुट
नई दिल्ली: रोहित पवार ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल अजित पवार गुट की राजनैतिक ताकत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विमान हादसे की जाँच का मुद्दा उठाते हुए कहा की सरकार में रहने के बावजूद अजित पवार गुट इतना कमजोर है की अपनी ही सरकार को चिट्टी लिखने की बाद भी वे अब तक इस मामले की औपचारिक जांच शुरू नहीं करवा पाए है। रोहित पवार के इस बयान के बाद अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर राज्य का राजनैतिक विवाद और जयादा गहरा हो गया है।
रोहित पवार ने अजित पवार की पार्टी के 40 विधायकों द्वारा विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग और रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद उसे नजरअंदाज किए जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि यदि उन विधायकों में थोड़ा भी स्वाभिमान होता तो वे तुरंत सत्ता छोड़ देते।
विमान हादसे पर एफआईआर को लेकर पवार परिवार में सियासी घमासान
दिवंगत नेता को अपना चाचा बताते हुए उन्होंने कहा कि एक भतीजे और परिवार के सदस्य के रूप में उनकी यह मांग पारिवारिक जिम्मेदारी और जनहित दोनों से जुड़ी है, लेकिन महायुति सरकार में उन्हें ‘दादा’ कहने वाले लोग अब तक न्याय नहीं दिला सके हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में तीन अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज कराने के उनके प्रयासों को अनसुना कर दिया गया, और यदि यह मामला कर्नाटक में दर्ज होता है तो यह राज्य सरकार के लिए शर्म की बात होगी। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें कुछ नई जानकारियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्होंने नए सबूतों से जुड़ी अपनी पूर्व निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल टाल दिया है।
इसे भी पढ़ें: महंगाई पर कांग्रेस का प्रहार: जयराम रमेश बोले– मोदी सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट की ओर
एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले द्वारा विमान हादसे में केस दर्ज न होने का मुद्दा उठाने के बाद पवार परिवार में सियासी बहस छिड़ है। सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया था की जहां राजनेताओ के मामलों में पुलिस तुरंत एक्शन लेती है वही उनके दिवंगत भाई की विमान दुर्घटना में अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं कि गई।
इस पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार ने इस संवेदनशील मामले पर राजनीति न करने की अपील क और कहा की पुरे परिवार को जाँच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। सुनेत्रा पवार के इसी बयान के ठीक एक दिन बाद अब रोहित पवार ने भी इस मुद्दे को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
