संजय झा पर तेजस्वी यादव का वार: जेडीयू को खत्म करने का है प्लान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रिय अध्यक्ष संजय कुमार झा को बीजेपी ने जेडीयू में ‘प्लांट’ किया है, और उनका मकसद नीतीश कुमार की पार्टी को अंदर से कमजोर करना और खत्म करना है।
पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने दावा किया कि संजय झा 2012 में अपने राजनीतिक संरक्षक अरुण जेटली की सहमति से बीजेपी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, “संजय झा को जेडीयू को खत्म करने के लिए भेजा गया था और वह अपने मिशन में सफल हो गए। जेडीयू का हर नेता जानता है कि आज नीतीश कुमार जी की स्थिति के पीछे कौन जिम्मेदार है।”
तेजस्वी के अनुसार, जेडीयू अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। संजय झा की ओर से ‘एनआरआई नेता’ कहे जाने पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि झा की बेटियां विदेश में रहती हैं और वह खुद भी अक्सर विदेश जाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस पर टिप्पणी नहीं की।
इसे भी पढ़ें: जयराम रमेश का केंद्र पर तंज: ‘युवाओं के प्रदर्शन से बौखलाई सरकार ने दिल्ली को बनाया किला’
संजय झा का पलटवार
तेजस्वी के इन आरोपों पर जवाब देते हुए संजय झा ने उन्हें “एनआरआई नेता” करार दिया और कहा कि उन्हें जेडीयू या नीतीश कुमार की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी की फिक्र करनी चाहिए। झा ने कहा कि जब भी बिहार पर कोई संकट आता है, तेजस्वी राज्य में नहीं मिलते। उन्होंने तेजस्वी को विपक्ष के नेता के रूप में जनता के मुद्दे उठाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी।
नीतीश कुमार ने इस साल 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया था, उनका इरादा दिल्ली राज्यसभा सांसद बनने का था। उनके हटने के बाद बीजेपी के सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए, जिससे राज्य में पहली बार बीजेपी का कोई नेता सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
