SP के तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारने से वोटिंग टली, बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार पहुंचे राज्य सभा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव में सभी प्रत्याशी बिना किसी मुकाबले के निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। दलीय स्थिति के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवारों ने संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध जीत हासिल की है।
नवनिर्वाचित सांसदों में सबसे चर्चित चेहरा सपा प्रत्याशी धनराज नथवानी रहे, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं। दरअसल, दो निर्दलीय दावेदारों के नामांकन पत्र पहले ही खारिज हो जाने के कारण मैदान में केवल 10 उम्मीदवार ही बचे थे, जिससे बिना किसी मतदान के सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
नए सांसदों की आधिकारिक सूची
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि और किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम न वापस लिए जाने तथा दो निर्दलियों के नामांकन पहले ही खारिज होने के कारण सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध सदस्य बन गए हैं।
जिसमें भाजपा के 8 उम्मीदवारों (धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, राम प्रताप सिंह चौहान, गोपी कृष्ण पांडे और राधाकांत ओझा) तथा समाजवादी पार्टी समर्थित राम गोपाल यादव व धनराज परिमल नाथवानी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में बीजेपी बम-बम
जबकि सपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार न उतारने और अखिलेश यादव के “हमारा ध्यान 403 पर है” वाले बयान के बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए इन नामों को अंतिम रूप दिया है।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 खाली सीटों के लिए हुए चुनाव में शुरुआत में कुल 12 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्याशियों के अलावा 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के फॉर्म अधूरे और त्रुटिपूर्ण पाए गए, जिसके चलते चुनाव अधिकारी ने उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
