वांगचुक का पीएम मोदी को पत्र: बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हो बात

वांगचुक का पीएम मोदी को पत्र: बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हो बात

नीट मामले पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर छात्रों पर कार्रवाई रोकने, मुआवजा देने और संसद में चर्चा की मांग की है

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है।

इसके साथ ही वांगचुक ने सरकार से अपील की है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

उन्होंने अपनी चिट्ठी में मांग उठाई कि परीक्षा में गड़बड़ियों के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B