व्हाट्सएप ने कई यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे के रिव्यू में डाला

व्हाट्सएप ने कई यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे के रिव्यू में डाला

यूजर्स ने सोमवार शाम को इस दिक्कत की रिपोर्ट की, जिसमें कई लोगों ने दावा किया कि वे कंपनी से पहले से कोई सूचना मिले बिना व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इस दिक्कत की रिपोर्ट की

 

नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने कई अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिससे कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यूजर्स की शिकायत है कि उनके अकाउंट्स 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाल दिए गए हैं और वे ऐप के मुख्य फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

इस संबंध में यूजर्स को एक नोटिफिकेशन मिल रहा है, जिसमें लिखा है कि अकाउंट की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह कंपनी की सेवा शर्तों (टर्म्स ऑफ सर्विस) का पालन करता है।

इस नोटिफिकेशन में व्हाट्सएप के जिम्मेदार इस्तेमाल, चोरी हुए फोन और कॉम्प्रोमाइज्ड अकाउंट्स के बारे में गाइडेंस का विकल्प भी दिया गया है।

सोमवार शाम को सामने आई इस समस्या के बाद कई यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जताई।

बिना किसी पूर्व सूचना के अकाउंट बंद होने से परेशान एक यूजर ने लिखा कि उसने अपील कर दी है, लेकिन रिव्यू पेज पर केवल 24 घंटे के भीतर समीक्षा किए जाने का एक सामान्य संदेश दिखाई दे रहा है।

इसी तरह सलोनी नाम की एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया कि उनका अकाउंट अचानक बिना किसी वॉर्निंग के बंद कर दिया गया है, जबकि वे केवल आधिकारिक ऐप का उपयोग करती हैं और उनका काम पूरी तरह से व्हाट्सएप पर निर्भर है।

इस तकनीकी घटनाक्रम के बीच देश में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के नियमों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इससे पहले जुलाई में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सरकार व्हाट्सएप के प्रस्तावित ‘यूजरनेम’ फीचर पर उठे विवाद के बाद भारत में काम करने वाले सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए समान मानक पेश करने पर विचार कर रही है।

खबरों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एक ऐसे सामान्य नियामक ढांचे की रूपरेखा तलाश रहा है जो प्लेटफॉर्म-विशेष उपायों की बजाय सभी मैसेजिंग ऐप्स पर समान रूप से लागू हो सके।

सरकार और व्हाट्सएप के बीच यह चर्चा तब शुरू हुई थी जब प्लेटफॉर्म के उस प्रस्तावित यूजरनेम फीचर का विरोध किया गया था, जिसकी मदद से यूजर्स अपने फोन नंबर साझा किए बिना आपस में बातचीत कर सकेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।