राम मंदिर दान चोरी: वारदात के 21 दिन बाद FIR, चंपत राय के बयान से बढ़े सवाल

राम मंदिर दान चोरी: वारदात के 21 दिन बाद FIR, चंपत राय के बयान से बढ़े सवाल

अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी मामले की चार्जशीट से ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका पर नए सवाल उठ रहे है। पुलिस ने भले ही उन्हें आरोपी नहीं बनाया है लेकिन चार्जशीट के अनुसार चोरी की जानकारी वीडियो और करीब 2.25 लाख रूपये के लेनदेन का मैसेज उन्हें 4 जून की रात पौने दस बजे ही मिल गया था। इसके बावजूद पुलिस को सूचना देने में हुई देरी को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है।

चार जून की रात गणना कर्मी आनंद कुमार चौधरी ने चंपत राय के मोबाइल पर वीडियो और लिखित संदेश भेजकर चोरी की जानकारी दी थी, जिसके बाद पांच जून को चंपत राय ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ वीडियो देखकर मामले की पुष्टि की थी। इसके बावजूद, घटना की एफआईआर 25 जून को दर्ज हुई, जिससे शुरुआती सूचना मिलने से लेकर कार्रवाई शुरू होने तक के करीब तीन सप्ताह के अंतर पर सवाल उठ रहे हैं।

चार्जशीट में चंपत राय की भूमिका

हालांकि, पुलिस द्वारा आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और चंपत राय को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है, बल्कि उनका बयान एक गवाह के रूप में दर्ज है। चार्जशीट में उन्हें चोरी में सहयोग करने या जांच प्रभावित करने वाला नहीं माना गया है, लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में हुई देरी एक अहम बिंदु बनी हुई है।

इस बीच, राम मंदिर और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक यूनिट अयोध्या में स्थायी रूप से तैनात कर दी गई है।

एनएसजी कमांडो लगातार मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं तथा संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए पिछले कई दिनों से सुरक्षा अभ्यास व रिहर्सल भी कर रहे हैं।

अयोध्या में एनएसजी केंद्र शुरू होने से राम मंदिर के साथ-साथ शहर के बाकि बड़े धार्मिक स्थलों को भी कड़ी सुरक्षा मिलेगी। अयोध्या में दिन लगभग एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है और त्योहारों के दौरान यह संख्या पांच से दस गुना तक बाद जाती है। इतनी भारी भीड़ और सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते एनएसजी कमांडो की यहां पक्की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं