असली TMC कौन? ममता बनर्जी ने EC को लिखी चिट्ठी, जांच जल्द पूरी करने की मांग
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ऋतब्रत बनर्जी की शिकायत पर चल रही रियल तृणमूल कांग्रेस’ से जुडी जांच में विरोधी पक्ष को कोई अतिरिक्त समय न देते हुए इसे जल्द समाप्त करने की मांग की है
पश्चिम बंगाल: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सचिव अश्वनी मोहाल को पत्र लिखकर ‘रियल तृणमूल कांग्रेस’ से जुड़ी जांच प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है। उन्होंने आयोग से ऋतब्रत बनर्जी की शिकायत पर चल रही जांच को बिना किसी नई समयसीमा के तुरंत समाप्त करने की मांग की है।
यह पूरा विवाद 22 जून 2026 को ऋतब्रत बनर्जी द्वारा आयोग को भेजी गई शिकायत के बाद शुरू हुआ था, जिसके जवाब में चुनाव आयोग ने 2 जुलाई को ममता बनर्जी से पक्ष मांगा था और उन्होंने 6 जुलाई को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना जवाब दाखिल कर दिया था।
इसे भी पढ़ें: तेजपाल केस: 10 साल की जेल की खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गोवा सरकार को नोटिस
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि उन्होंने तय समय पर ही अपना जवाब आयोग और विरोधी पक्ष को ईमेल व स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया था। दूसरी ओर, आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी को जवाब देने के लिए पहले 10 जुलाई और बाद में याचिका स्वीकार करते हुए 25 जुलाई 2026 तक का अतिरिक्त वक्त दिया था।
उनका कहना है कि 25 जुलाई की मियाद बीत जाने के बावजूद उन्हें कोई प्रतिउत्तर नहीं मिला है, जिससे यह साफ होता है कि विरोधी पक्ष के पास उनके तर्कों का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार समय सीमा बढ़ाए जाने से ऋतब्रत बनर्जी और उनके साथियों को झूठे सबूत तैयार करने का अवसर मिल रहा है, क्योंकि उनकी मूल शिकायतों में कोई दम नहीं है।
ममता बनर्जी ने कहा है कि इस विवाद के पश्चिम बंगाल की राजनीति पर गंभीर राजनीतिक परिणाम पड़ रहे हैं, इसलिए न्याय प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए अब और अतिरिक्त समय न दिया जाए और आयोग 2 जुलाई से शुरू हुई इस जांच को शीघ्र पूरा करे। उन्होंने दोहराया कि पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) अपने रुख पर पूरी तरह कायम है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
