दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, CJP आंदोलन के बीच बड़ा फैसला
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के कारण 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से शनिवार को भी 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है।
इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस के निर्देशों पर सुबह से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय सहित 17 स्टेशन बंद थे, जबकि दोपहर डेढ़ बजे न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट और वहां इंटरचेंज की सुविधा भी अचानक बंद कर दी गई।
मेट्रो सेवाएं बाधित होने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे विभिन्न बस स्टॉपों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
हालांकि, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के गेट खोल दिए गए थे, लेकिन लगातार चौथे दिन (बुधवार से शनिवार तक) कई महत्वपूर्ण स्टेशनों के बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
इसे भी पढ़ें: जमीन विवाद में राजपाल यादव के भाई घिरे, झोपड़ी फूंकने का आरोप
इस बीच, चालू मेट्रो स्टेशनों पर उतरकर छात्र पैदल ही जंतर-मंतर की ओर जाते दिखे, जहां मिंटो ब्रिज के पास बापू के वेश में एक व्यक्ति के शामिल होने पर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।
सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी पूरे इलाके में चौकसी और बढ़ा दी है।
शनिवार को बंद रहने वाले 18 मेट्रो स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और न्यू दिल्ली शामिल हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
