मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ सोशल मीडिया से जुड़ेंगे लोग
नई दिल्ली: मनीष ब्रह्मभट्ट ने नया राजनीतिक संगठन बनाया है। इस मंच का नाम कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से साफ़ सुथरी टीम बनाने का कहा। यह टीम किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चलेगी। लोगो को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया शुरू हुआ है। व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल से भी लोग जुड़ सकते है।
वैभव ब्रह्मभट्ट के अनुसार नए संगठन का मुख्य जोर पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहेगा, जिसके तहत महत्वपूर्ण फैसले लोकतांत्रिक प्रक्रिया से लिए जाएंगे और जो लोग यह मानते हैं कि जवाबदेही केवल सरकार की नहीं बल्कि राजनीतिक टीम की भी होनी चाहिए, वे इस पहल से जुड़ सकते हैं।
टीम के गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया
इस नए मंच की शुरुआत की वजह बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य इसे किसी व्यक्ति या ‘केजरीवाल की टीम’ जैसे राजनीतिक हित तक सीमित न रखकर देश की एक लोकतांत्रिक राष्ट्रीय टीम के रूप में आगे बढ़ाना है।
साथ ही, उन्होंने एक अन्य टीम के गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्वयंसेवकों से पर्याप्त सलाह नहीं ली गई और दिल्ली की एक बैठक में कार्यवाही रिकॉर्ड होने से रोकने के नाम पर मोबाइल फोन तक जमा करा लिए गए, जो पारदर्शिता और बदलाव के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।
इसे भी पढ़ें: पंजाब बंद: कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से सड़कों पर लगा लंबा जाम
अंत में ब्रह्मभट्ट ने स्पष्ट किया कि उनके समूह का उद्देश्य किसी एक दल का विरोध करना नहीं है, बल्कि सत्ता में चाहे कोई भी पार्टी या सरकार हो, यह मंच भ्रष्टाचार और ‘गटर सिस्टम’ जैसी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाकर जनता के मुद्दों को उठाएगा।
नए संगठन के संस्थापक ने कहा है कि उनकी राष्ट्रीय टीम का चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से होगा। संगठन के हर फैसले को पूरी पारदर्शिता के साथ लिया जाएगा और इसमें सभी सदस्यों की रे का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आम जनता और समाजसेवियों से अपील की है की वे सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल के माध्यम से इस नए मंच से जुड़े।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
