पंजाब बंद: कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से सड़कों पर लगा लंबा जाम

पंजाब बंद: कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से सड़कों पर लगा लंबा जाम

नई दिल्ली: कौमी इंसाफ मोर्चा ने इन मांगों के समर्थन में 21 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया है। यह कदम 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद उठाया गया है।

बंदी सिंहों की रिहाई और कौमी इंसाफ मोर्चे की अन्य प्रमुख मांगों को लेकर सिख संगठनों द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का राज्य के विभिन्न हिस्सों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

मोहाली बस अड्डे पर ठप रहा बसों का संचालन

मोहाली, जालंधर, मुक्तसर और बठिंडा में बंद का व्यापक असर रहा, जिससे बाजार और स्कूल पूरी तरह बंद रहे तथा परिवहन ठप होने से यात्रियों को परेशानी हुई।

कई जगह प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाया, हालांकि एम्बुलेंस और अस्पताल जैसी आपातकालीन सेवाएं सुचारू रहीं।

मोहाली बस अड्डा बंद

मोहाली बस अड्डे पर सरकारी और निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहने के कारण सन्नाटा पसरा रहा, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मोहाली में करीब 1500 जवानों को तैनात किया है।

प्रशासन की शांति बनाए रखने की अपील

लुधियाना, कोटकपूरा, लालड़ू और खन्ना में बंद का आंशिक असर देखा गया, जहां कुछ जरूरी दुकानें खुली रहीं और कुछ जगह स्कूल बंद रहे।

अमृतसर में सिख संगठनों ने भंडारी पुल पर मार्च निकाला, जबकि चंडीगढ़ में बंद का कोई असर नहीं दिखा, हालांकि सीमा पर सुरक्षा कड़ी रही।

बंदी सिंहों की रिहाई

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई, जत्थेदार भाई जगतार सिंह हवारा को पांच दिन की पैरोल और सिख नेताओं पर दर्ज मामलों को रद्द करना शामिल है।

प्रशासन की ओर से सभी जगह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।