IPS बुशरा बानो का तबादला, अस्सलाम वालेकुम वाले वीडियो से चिड़ी शुभेंदु सरकार

IPS बुशरा बानो का तबादला, अस्सलाम वालेकुम वाले वीडियो से चिड़ी शुभेंदु सरकार

पश्चिम बंगाल: सरकार ने एक छोटा सा फेरबदल करते हुए विवादों में रही आईपीएस अफसर डॉ. बुशरा बानो समेत दो पुलिस अधिकारियों का तुरंत ट्रांसफर कर दिया है।

सरकारी आदेश के मुताबिक, साल 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. बुशरा बानो को अब स्टेट आर्म्ड पुलिस की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट की नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात थी।

उनकी जगह चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (Addl DC) के रूप में कार्यरत डब्ल्यूबीपीएस अधिकारी पार्थ घोष को खड़गपुर का नया एडिशनल एसपी बनाया गया है।

आईपीएस बुशरा बानो के वीडियो पर विवाद और तबादले की वजह

वहीं, एसएपी की चौथी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट और दीघा के जगन्नाथ मंदिर की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे डब्ल्यूबीपीएस अधिकारी सुभेंदु मंडल को पार्थ घोष की जगह चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट का एडिशनल डीसी नियुक्त किया गया है।

यह तबादला आईपीएस बुशरा बानो के एक इंटरनेट वीडियो पर मचे हंगामे के तुरंत बाद हुआ है। बीते 13 सितंबर को सामने आए इस वीडियो में वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कोचिंग एकेडमी के हवाले से UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ा रही थी। वीडियो में बातचीत की शुरुआत ‘अस्सलाम-अलैकुम’ और खत्म ‘जजाकल्लाह’ से करने और ‘जय हिंद’ या ‘वंदे मातरम’ न कहने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर सवाल उठाए।

इसके बाद ‘हिंदू लीगल फंड’ नाम के एक एक्स (ट्विटर) हैंडल ने बंगाल के गगृह सचिव से लिखित शिकायत कर मांग की कि एक सरकारी अफसर को बातचीत में निष्पक्ष रहना चाहिए और देश से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B