बीजेपी के लिए टेंशन बने राजभर, मांग रहे इतनी सीटें

बीजेपी के लिए टेंशन बने राजभर, मांग रहे इतनी सीटें

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल अभी से तेज हो गई हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

गठबंधन में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए सुभासपा ने 33 विधानसभा सीटों की एक शुरूआती लिस्ट तैयार की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एनडीए के भीतर होने वाले सीट बंटवारे की बातचीत में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी इस सूचि के जरिए भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाएगी।

जिसमें न केवल सपा के कब्जे वाली 14 और सुभासपा की मौजूदा 6 सीटें शामिल हैं, बल्कि भाजपा की जीती हुई नौ सीटें (जैसे अजगरा, शिवपुर, रामकोला, रामपुर कारखाना, घनघटा, संडीला, उतरौला, बलहा और महोली) और एनडीए के दूसरे सहयोगी निषाद पार्टी की दो सीटें (मझवा और खड्डा) भी शामिल हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि पार्टी ने स्थानीय जातीय समीकरणों और चुनावी प्रभावों का अध्ययन कर गठबंधन के भीतर अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी और संगठनात्मक विस्तार की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछड़े वर्ग और खासकर राजभर समाज के वोट बैंक पर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसी वजह से 33 सीटों पर सुभसपा का यह दावा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के लिए भी काफी मायने रखता है।

हालाँकि चुनाव में सीटों का अंतिम फैसला भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच आपसी बातचीत और सहमति के बाद ही हो पाएगा। लेकिन सुभसपा ने समय से पहले ही अपनी इस लिस्ट के जरिए एनडीए के सामने अपना एजेंडा और प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ कर दी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं