आकाश आनंद का बड़ा दावा: बसपा ही परिवार, दल बदलने की खबरे अफवाह
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी से बाहर किए जाने की चर्चाओं के बीच, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने मायावती को संबोधित करते हुए अपने राजनीतिक रुख को पूरी तरह साफ़ कर दिया है।
उन्होंने अन्य पार्टियों में शामिल होने की खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा कि वे न तो किसी दूसरे दल में जा रहे है और न ही भविष्य में ऐसा करेंगे। आकाश आनंद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बसपा उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि उनका अपना परिवार है।
मायावती ‘बुआ मां’ और बसपा ही परिवार
बीएसपी (BSP) नेता आकाश आनंद ने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और बुआ मां बताते हुए उन तमाम अफवाहों का खंडन किया है जिनमें उनके दूसरी पार्टी में शामिल होने की बात कही जा रही थी, और स्पष्ट किया कि बीएसपी उनके लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि उनका परिवार है।
उन्होंने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर करने और राजनीति से संन्यास लेने के मायावती के फैसले का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत या पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और बहुजन आंदोलन का हित सर्वोपरि है।
इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर बोले शिवसेना नेत्री: 2029 चुनाव में दिखेगा ऐतिहासिक बदलाव
साथ ही, सोशल मीडिया से दूरी के कारण मायावती के पोस्ट को रिपोस्ट न कर पाने की स्थिति पर सफाई देते हुए उन्होंने अपनी चुप्पी से ठेस पहुंचने पर माफी मांगी और मायावती के नेतृत्व में दोबारा पार्टी व मिशन की सेवा करने की इच्छा जताई है।
आकाश आनंद ने बहुजन आंदोलन की विचारधारा को दोहराते हुए अपने संदेश का समापन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का मिशन, मान्यवर कांशीराम का दिखाया रास्ता और मायावती का मार्गदर्शन ही उनकी राजनीति का एकमात्र आधार हैं। अपने संदेश के अंत में उन्होंने “जय भीम, जय बसपा” का नारा लगाते हुए पार्टी और अपनी नेता के प्रति पूरी निष्ठा व्यक्त की।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
