गिरफ्तारी की आशंका के बीच सौरव दास का एलान: दमनकारी कदमो से नहीं थमेगा आंदोलन
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सरकार उनके संगठन के मुख्य नेताओ को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने आशंका जताई कि पार्टी पप्रमुख अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह को प्रशासन द्वारा निशाना बनाया जा सकता है।
सौरव दास ने साफ़ शब्दों में चेतावनी दी कि इस तरह के दमनकारी और तानाशाही कदमो से उनके हक़ की लड़ाई और आंदोलन को किसी भी हाल में कमजोर नहीं किया जा सकेगा।
पेपर लीक पर MPSC छात्रों को समर्थन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं के छात्रों के आंदोलन के समर्थन में पुणे पहुंचे CJP नेता अभिजीत दीपके ने पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार को घेरते हुए MPSC चेयरमैन के इस्तीफे तक छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।
जबकि CJP के सौरव दास ने गिरफ्तारी जैसे कदमों से विरोध को खत्म न कर पाने की बात कहते हुए युवाओं से 10 अक्टूबर से प्रस्तावित बड़े जन आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र
जिसे रीपोस्ट करते हुए अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देकर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित नहीं करते, तब तक ऐसे चुनावों में हिस्सा लेने का कोई औचित्य नहीं है।
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओ पर गहरे सवाल उठाए है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उन राज्यों में भी असामान्य रूप से जीत दर्ज कर रही है जहाँ पहले ‘मोदी लहर’ के चरम पर होने के बावजूद पार्टी को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली थी।
इसके लिए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को ज़िम्मेदार ठहराया। दीपके का दावा है कि जब तक ज्ञानेश कुमार पद से नहीं हटते और देश की चुनावी व्यवस्था पूरी तरह निष्पक्ष नहीं होती, तब तक भाजपा की जीत का असली सच सामने नहीं आ सकेगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
