लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली पहुंचे सागर सिंह तोमर

लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली पहुंचे सागर सिंह तोमर

अलीगढ़। वोट चोरी के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन के सुप्रीमकोर्ट मार्च में भाग लेने के लिए देशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता दिल्ली पहुंचे थे। इसी क्रम में अलीगढ से भी कई कांग्रेस नेताओं ने इस मार्च में शामिल होकर पार्टी के लिए अपना योगदान दर्ज कराया।

अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने बताया कि लोकतंत्र की रक्षा और ‘वोट चोरी’ के आरोपों की निष्पक्ष जाँच की माँग को लेकर इंडिया गठबंधन के मार्च में वे अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुँचे।

सागर सिंह तोमर ने कहा, “वोट हमारा, अधिकार हमारा और जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी आवाज बुलंद रहेगी।” सागर सिंह तोमर के साथ रविंद्र कुमार सिंह, विनय बघेल, प्रदीप सिंह, भूपेश सिंह, कालीचरण और अनिल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।