सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन पड़ा भारी: अमेरिकी नागरिक इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने बीते दिनों मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के कारण मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस थमाया है। अमेरिकी नागरिक इमरान खान को इमिग्रेशन एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में यह कार्रवाई झेलनी पड़ी है।
मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान के शामिल होने पर विवाद खड़ा हो गया है।
अमेरिकी पासपोर्ट और ओसीआई नियमों का उल्लंघन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता के पास अमेरिकी पासपोर्ट है और भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उनके इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने तुरंत गिरफ्तारी और देश से बाहर भेजने की मांग करते हुए ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) और वीजा शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
इसके बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को उन्हें हिरासत में ले लिया, जिसके बाद इमरान ने पुलिस वैन से अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा कि “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूँ”।
इसे भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी; 9 किलो वजन घटा, पर हौसले बुलंद
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सफाई दी कि वे शहर के एक आम नागरिक के रूप में यह जानने आए थे कि लोगों की आवाजाही और आवाज को क्यों दबाया जा रहा है। इस मामले में अब इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सोमैया ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अभिनेता के भाषणों और उनकी पिछली टिप्पणियों के संबंध में पुलिस को सबूत सौंपे हैं। साथ ही पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की भी मांग की।
उनका आरोप है कि इमरान खान ने एक ‘गैर-कानूनी राजनीतिक आंदोलन’ में हिस्सा लेकर अपने OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) दर्जे का गलत इस्तेमाल किया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
