बिहार MLC चुनाव: वोटों की गिनती शुरू होते ही पटना में भारी हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू होते ही पटना के काउंटिंग सेंटर पर भारी हंगामा खड़ा हो गया है।
बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे न होने की बात सामने आई है।
इस अव्यवस्था से नाराज होकर कांग्रेस उम्मीदवार संजय यादव काउंटिंग हॉल के बाहर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए।
उनका आरोप है कि कैमरों का गायब होना निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और चुनावी हेरफेर की किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह ने भी प्रशासन की इस बड़ी चूक को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का दावा, “योगी सरकार के पास बचे हैं सिर्फ 100 दिन”
इस घटना से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं का एक शिष्टमंडल भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला था और पूरी मतगणना को बिना किसी गड़बड़ी के निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मांग पत्र सौंपा था।
इस बार बिहार की 4 स्नातक (पटना, तिरहुत, दरभंगा, कोसी) और 4 शिक्षक (पटना, सारण, तिरहुत, दरभंगा) सीटों पर कुल 150 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है।
हालिया आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 82.85% और स्नातक क्षेत्रों में 53.42% मतदान रिकॉर्ड किया गया था। सबसे दिलचस्प मुकाबला पटना स्नातक सीट पर माना जा रहा है, जहां 87,583 मतदाता हैं और वर्तमान में यह सीट जदयू के कब्जे में है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
