आज़म की एंट्री से बदलेंगे सपा के चुनावी समीकरण, मुसलमानो के लिए वजह बनेंगे आज़म

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां के जेल से बाहर आने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीती में नए सिरे से सियासी समीकरण बनने लगे है। उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी ने रामपुर, मुरादाबाद, संभल और कैराना जैसे इलाको में कई नए मुस्लिम नेताओं को आगे बढ़ाया था, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है।

अब आज़म खां के फिर से सक्रिय होने पर सपा के सामने अपने पुराने दिग्गज नेता के प्रभाव और इस नए नेतृत्व के बीच तालमेल बिठाने की बड़ी चुनौती होगी, जिसका सीधा असर संगठन से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव की टिकट और रणनीति पर देखने को मिल सकता है।

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर आजम का तंज

18 नवंबर को जेल से रिहा होने के बाद सपा के कद्दावर नेता आजम खां की वापसी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे दिया है, जहां वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 33 सीटें जीती थीं।

उनकी गैरमौजूदगी में मोहिबुल्लाह नदवी, एसटी हसन, जियाउर्रहमान बर्क और इकरा हसन जैसे मुस्लिम नेताओं ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है, ऐसे में पार्टी नेतृत्व और अखिलेश यादव के सामने अब आजम खां की सम्मानजनक भूमिका तय करने तथा पुराने और नए नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती है।

दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी में मुस्लिम और दलित मतदाताओं को साधने के लिए बने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को भी आजम खां ने नाम लिए बिना ‘यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं बल्कि पुलाव चलता है’ कहकर चुनौती दी है, जिससे 2027 के आगामी चुनाव से पहले उनकी सक्रियता सपा के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

जब आज़म खां रामपुर जेल में बंद थे, तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वहां जाकर उनसे करीब एक घंटे तक चुनावी सीट और टिकट बंटवारे पर बातचीत की थी। इस मुलाकात की पुष्टि खुद अखिलेश यादव ने भी की थी और साफ तौर पर बताया था कि उन्होंने टिकट वितरण व् सीटों को लेकर आज़म खां से सलाह ली है।