बंगाल: पीएम मोदी की रैली से पहले जगतदल में बमबारी, CISF जवान घायल
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले उत्तर 24 परगना के जगतदल इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए क्षेत्र में लगाए गए झंडे, पोस्टर और बैनरों को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने देर रात फाड़ दिया और वहां से हटा दिया। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हरकत का विरोध किया, तो विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।
भाजपा का दावा है कि टीएमसी समर्थकों ने न केवल प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया। इस दौरान इलाके में जमकर बमबाजी और गोलीबारी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने भाजपा विधायक पवन सिंह के घर के पास भी बम फेंके। इस हिंसा की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात CISF के एक जवान को गोली लग गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। साथ ही, पत्थरबाजी और बमबारी में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक की बैठक में लिया जाएगा फैसला’, एंटी पेपर लीक बिल पर बोले अखिलेश
टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह भाजपा की आपसी गुटबाजी का परिणाम है और अपनी विफलता छुपाने के लिए वे सत्तारूढ़ दल पर दोष मढ़ रहे हैं। वर्तमान में इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पोस्टर फाड़ने और हिंसा भड़काने वाले दोषियों की पहचान की जा सके। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रूट पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
