बलात्कार का आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज अयोध्या से फायर
पीड़िता का आरोप है कि 10 अप्रैल 2025 को पवन देव महाराज ने उसे अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के बहाने बुलाया। महिला जब अयोध्या पहुंची, तो उसे मेघेश्वर कनक भवन ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पवन देव महाराज पर एक महिला ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मामले में 38 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी। पारिवारिक कार्यक्रमों के दौरान कथावाचक पवन देव महाराज का उसके ससुराल में आना-जाना था।
इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। आरोप है कि कथावाचक ने महिला का मोबाइल नंबर लिया और शादी का भरोसा देकर लगातार उसके साथ संपर्क में रहा और शारीरिक संबंध बनाए।
राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि 10 अप्रैल 2025 को पवन देव महाराज ने उसे अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के बहाने बुलाया। महिला जब अयोध्या पहुंची, तो उसे मेघेश्वर कनक भवन ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद जब महिला ने कथावाचक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया।
इसे भी पढ़ें: रोजगार संकट: कांग्रेस बोली- रील्स बनाने से नहीं, नौकरियों से खुश होंगे युवा
लाखों के जेवर हड़पने का भी आरोप
मामले में धोखाधड़ी का एक और पहलू भी सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने ससुराल से मिले लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर अयोध्या आई थी। विवाद के दौरान उसके सारे गहने कथावाचक के पास ही छूट गए।
जब महिला ने अपने कीमती जेवर वापस मांगे, तो दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित और परेशान किया जाने लगा।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच तेज
अयोध्या की बीकापुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
पुलिस का बयान: “यह मामला बेहद संवेदनशील है। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और सभी साक्ष्यों व दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
