‘हाशमी हैं तो ऐसा ही होगा…’ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर हाशमी पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

‘हाशमी हैं तो ऐसा ही होगा…’ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर हाशमी पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

यह मामला पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर हाशमी का है, जिन्हें उनके नए शो ‘मन मस्त मलंग’ में एक्टर दानिश तैमूर संग एक रोमांटिक सीन की वजह से सोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तान की इमरान हाशमी’ कहकर ट्रोल किया जा रहा है

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सहर हाशमी इन दिनों अपने ही देश में सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं सहर की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, लेकिन जियो एंटरटेनमेंट पर प्रसारित हो रहे उनके नए टीवी शो ‘मन मस्त मलंग’ के एक सीन ने उन्हें विवादों में ला दिया है।

इस शो में सहर के साथ मशहूर अभिनेता दानिश तैमूर मुख्य भूमिका में हैं। शो के एक एपिसोड में दोनों के बीच कुछ रोमांटिक सीन दिखाए गए, जिसमें सहर अभिनेता को गले लगाती (हग करती) नजर आईं।

इस सीन के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें ‘पाकिस्तान की इमरान हाशमी’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं।

यूज़र्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं; किसी ने उन्हें इमरान हाशमी का फीमेल वर्जन बताया, तो किसी ने तंज कसते हुए लिखा कि दोनों के नाम में हाशमी है तो ऐसा होना ही था।

कुछ लोगों ने तो उनकी एक्टिंग पर भी सवाल उठा दिए। इस बढ़ते विवाद और ट्रोलिंग के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयमन सलीम सहर के समर्थन में आगे आई हैं।

उन्होंने महिलाओं के प्रति समाज के इस दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें एक खास पैटर्न दिखाई दे रहा है, जहां महिलाओं पर बहुत आसानी से कोई न कोई लेबल चिपका दिया जाता है, जबकि वही काम करने वाले पुरुष कलाकारों को सिर्फ एक ‘अभिनेता’ मानकर छोड़ दिया जाता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।