गजनी ने सोमनाथ को लूटा, RSS-VHP ने अयोध्या को: भूपेश बघेल का अब तक का सबसे बड़ा हमला
नई दिल्ली। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि और जमीनों की खरीद में कथित वित्तीय हेराफेरी मामले में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के ‘अंडरवर्ल्ड’ वाले बयान के बाद अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर सीधा और बेहद तीखा हमला बोला है।
भूपेश बघेल ने राम मंदिर के चंदे में हुई कथित गड़बड़ियों की तुलना ऐतिहासिक लुटेरे महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण से कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम नाम का सहारा लेकर हजारों करोड़ रुपये की खुली लूट मचाई गई है।
“शिला पूजन से लेकर अब तक का कोई हिसाब नहीं”
मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने राम मंदिर आंदोलन के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक जमा हुए पैसों पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा, “जमीन खरीदी से लेकर उसके पहले शिला पूजन करके चंदा पूरे देश से लेकर करोड़ों रुपए जमा किए गए हैं, जिसका आज तक जनता को कोई हिसाब नहीं मिला है। राम मंदिर बनाने की जब बात आई है तो 2 करोड़ की जमीन को 58 करोड़ में खरीदा गया। ऐसे भी उदाहरण देखने को मिलेंगे। चढ़ावे के पैसे में भी कोई हिसाब-किताब नहीं है। ये पूरा घोटाला हजारों करोड़ का मामला है।”
“देश में सैकड़ों मंदिर, लेकिन लूट सिर्फ यहीं क्यों?”
इसे भी पढ़ें: अंकिता केस: दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरएसएस और वीएचपी की प्रबंधन क्षमता और उनकी मंशा पर सवाल उठाते हुए देश के अन्य प्राचीन मंदिरों का उदाहरण दिया।
भूपेश बघेल ने कहा, “पूरे देश में बहुत से बड़े-बड़े मठ और भव्य मंदिर हैं। वहां सैकड़ों साल से प्रबंधक और पुजारी पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन कहीं से भी पैसों की हेराफेरी या घोटाले की शिकायत नहीं आ रही है।”
भूपेश बघेल ने कहा, “आरएसएस और वीएचपी वाले पूरे देश में केवल एक मंदिर (अयोध्या राम मंदिर) की व्यवस्था देख रहे हैं और वहां भी इन लोगों ने लूट मचा रखी है।”
गजनी और सोमनाथ से की तुलना
भूपेश बघेल ने इतिहास का जिक्र करते हुए भाजपा के वैचारिक संगठनों को घेरा। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा, “12वीं शताब्दी में मोहम्मद गजनी (महमूद गजनी) ने सोमनाथ को लूटा था और आज आरएसएस तथा वीएचपी ने अयोध्या को लूटा है। ये लोग धर्म के नाम पर देश की जनता की आस्था और उनकी गाढ़ी कमाई के साथ क्रूर मजाक कर रहे हैं।”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
