संसद सत्र से पहले सोनिया गांधी के घर जुटेंगे कांग्रेस दिग्गज, बनेगी रणनीति
20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी रणनीति तय करने के लिए सोनिया गांधी के आवास पर एक बड़ी बैठक करने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत शीर्ष नेता परिसीमन विधेयक व विपक्षी एकजुटता जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का खाका तैयार करेंगे
नई दिल्ली: संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए एक बड़ी बैठक करने जा रही है।
दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में संसद के भीतर और बाहर पार्टी की रणनीति, विपक्षी दलों के साथ समन्वय, और विभिन्न राजनीतिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक मंथन होगा। कांग्रेस इस बात पर विचार करेगी कि सदन में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए और सरकार को किस तरह घेरा जाए।
इसे भी पढ़ें: “आजादी के लिए जिहाद हर मुसलमान का फर्ज था” : मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, इस सत्र में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा, बहस और विधायी कार्य किए जाएंगे।
सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश या आगे बढ़ा सकती है, जिनमें सबसे अधिक चर्चा परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयक, महिला आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़े प्रस्तावों की है।
इस बैठक में विशेष रूप से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है, ताकि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए प्रभावी रणनीति बना सके और मानसून सत्र के दौरान विपक्ष एकजुट होकर सरकार के सामने जनता से जुड़े विषयों को मजबूती से रख सके।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
